पंजाब के युवक ने पार्वती नदी में लगाई छलांग, बचाव दल तलाश में जुटा

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

पार्वती घाटी के सुमारोपा के पास एक पर्यटक के नदी में कूदने की सूचना मिली है। अभी तक पर्यटक लापता है। भुंतर मणिकर्ण मार्ग में सूमारोपा के पास एक पर्यटक नदी किनारे उतारा और अपना सामान नदी किनारे छोड़कर नदी में कूद गया।

आसपास के लोगों ने व्यक्ति को नदी में कूदते हुए देखा लेकिन जब तक लोग नदी किनारे पहुंचे तब तक व्यक्ति नदी की तेज धारा में बह गया था। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी गई और पुलिस दल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू टीम ने तलाश शुरू कर दी है।

नदी में कूदने वाले व्यक्ति की तलाश में नेगी हिमालय एडवेंचर की टीम जुटी हुई है लेकिन अभी तक व्यक्ति का कोई पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के अनुसार व्यक्ति के नदी में छलांग मारने की जानकारी मिली है और पुलिस मौके पर रेस्क्यू दल के साथ व्यक्ति की तलाश में जुट गई है लेकिन अभी तक व्यक्ति का कोई पता नहीं चल पाया है।

जानकारी है कि व्यक्ति पंजाब का रहने वाला है जो यहां घूमने आया था और इस दौरान व्यक्ति ने नदी में छलांग दे दी है।व्यक्ति ने नदी में छलांग क्यों लगाई पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार व्यक्ति की पहचान की जा रही है।

मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

13 साल से जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहे हरीश राणा ने ली अंतिम सांस, परिवार ने अंगदान की अनुमति दी

हिमखबर डेस्क  गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के हरीश की जिंदगी...

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का शानदार मौका

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का...

UPSC ने एमबीबीएस के लिए निकाली 1358 पदों पर भर्ती, योग्य उम्मीदवार 31 मार्च तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

हिमखबर डेस्क  यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (सीएमएस) परीक्षा 2026...

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में नौकरी, योग्य उम्मीदवारों का इतने पदों पर किया जाएगा चयन

हिमखबर डेस्क  सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन...