बीपीएल में शामिल करने की प्रशासन से लगाई गुहार
ज्वाली – अनिल छांगु
उपमण्डल ज्वाली की पंचायत भाली में एक अजीबो गरीव बाकया सामने आया है जिसमें 90% विकलांग व्यक्ति का नाम बीपीएल सूची से हटा दिया है। आपको बता दें कि जग्गन सिंह पुत्र लालू राम गांव भनियाड के परिवार को बीपीएल योजना से काट दिया है।
वहीं जग्गन सिंह ने बताया कि मैं 90 फीसदी विकलांग हूँ और बड़ी मुश्किलों से वर्ष 2019 में पूर्व पंचायत ने मेरा नाम आई आर डी पी की सूची में डाला था। उस समय भी उपायुक्त कांगड़ा से शिकायत करने के बाद शामिल किया गया था।

जग्गन ने बताया कि जब मई 2023 में पंचायत कार्यालय में बीपीएल प्रमाण पत्र लेने गया तो उसे पंचायत सचिव ने कहा कि आपका नाम काट दिया गया है। जब इसका कारण पूछा गया तो कारण नही बताया गया और कहा कि जो करना है कर लो जहां जाना है चले जाओ।
पंचायत सचिव द्वारा एक बिकलांग व्यक्ति को प्रताड़ित किया गया। जग्गन ने बताया कि फिर उसने सूचना का अधिकार नियम के तहत सभी परिवारों की जानकारी मांगी। जिसमे बहुत से अपात्र लोगों को वोट की राजनीति के आधार पर बीपीएल सूची में शामिल किया गया हूं।
उन्होंने बताया कि इसकी लिखित शिकायत विकासखण्ड अधिकारी नगरोटा सुरियाँ को दी गई है तथा मामले की जांच करने की मांग की है उन्होंने डीसी काँगड़ा से मांग की है कि ऐसे पंचायत प्रतिनिधियों पर कार्यवाही की जाए।
इस बारे में जब पंचायत सचिव हरवंश से बात हुई तो उन्होंने बताया कि जग्गन सिंह का नाम वर्ष 2021 में काटा गया है और तब वह यहां कार्यरत नही था। उन्होंने बताया कि पंचायत कार्यवाही रजिस्टर में जग्गन को बीपीएल श्रेणी से हटाने का का कारण भी नही लिखा है।
विकास खण्ड अधिकारी के बोल
इस बारे में विकास खण्ड अधिकारी शाम सिंह से बात हुई तो उन्होंने बताया कि इस मामले की जल्द से जल्द जांच की जाएगी, ओर पता किया जाएगा कि किस आधार पर नाम काटा गया है। जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

