पंचायत प्रधान ने नशेड़ियों पर की सर्जिकल स्ट्राइक, युवकों को किया पुलिस के हवाले

--Advertisement--

पंचायत प्रधान ने नशेड़ियों पर की सर्जिकल स्ट्राइक, युवकों को किया पुलिस के हवाले।

सुंदरनगर, 11 फरवरी – अजय सूर्या 

हिमाचल प्रदेश में चिट्टा और चरस का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। पुलिस, प्रशासन और सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद भी इस पर लगाम लगाना मुश्किल है। नशे का सबसे ज्यादा प्रभाव युवा वर्ग पर है, जिस कारण कई घर बर्बाद हो चुके हैं।

ताजा मामले में मंडी जिला के सुंदरनगर विकासखंड की एक पंचायत के प्रधान व उनके कुछ सहयोगियों ने नशे की लत में पड़े तीन युवकों की गैंग को रंगे हाथों पकड़ा है। रंगे हाथों पकड़े इन तीनों युवकों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में पंचायत प्रधान व उनके सहयोगी तीनों युवकों से कड़ी पूछताछ कर रहे हैं। इस दौरान युवकों के कब्जे से नशे की कोई खेप तो बरामद नहीं हुई लेकिन नशीले पदार्थों को उपयोग में लाए जाने वाली सामग्री व नगदी बरामद हुई है। इसके बाद पंचायत प्रधान व उनके सहयोगियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच तीनों युवकों को थाना में पूछताछ के लिए तलब किया व मेडिकल करवाया। इसके साथ ही पुलिस ने तीनों युवकों के खून व पेशाब के सैंपल प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे। अब मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस मामले में नियम अनुसार कार्रवाई करेगी।

थाना प्रभारी सुंदरनगर जसवीर सिंह के बोल 

मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी सुंदरनगर जसवीर सिंह ने बताया कि तीनों को थाना में पूछताछ के लिए लगातार तलब किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस मामले में नियम अनुसार कार्रवाई करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...