पंचायत उप प्रधान पर हमला, गैंती से हमले के बाद ढांक में गिरने की तस्वीर

--Advertisement--

Image

इलाके में बना दहशत का माहौल।

सोलन, 6 मार्च – व्यूरो 

जनपद में दाड़लाघाट की ग्राम पंचायत रौडी में उप प्रधान पर जानलेवा हमले का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पहले उप प्रधान को थप्पड़ मारे जा रहे हैं। इसके बाद उप प्रधान पर गैंती से हमला कर दिया गया।

मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे उस समय खड़े हो गए, जब गैंती से हमले के बाद उप प्रधान पैरापिट से नीचे ढांक की तरफ लुढ़क गया।

आरोप है कि उप प्रधान जीत राम कार्य के सिलसिले में सुबह के वक्त घर से निकला था। इसी दौरान सुल्ली गांव के यशपाल ने उस पर हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि दाड़लाघाट पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गई है।

पीड़ित पक्ष का कहना था कि पुलिस ने यशपाल की गिरफ्तारी नहीं की है, इस कारण इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

यह भी बताया गया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी थाना में कई शिकायतें दर्ज हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती। फिलहाल इस मामले में पुलिस का पक्ष उपलब्ध नहीं हुआ है।

हालांकि, ये वायरल वीडियो हिम खबर न्यूज नेटवर्क के पास उपलब्ध है, लेकिन हिंसक होने के कारण इसे पाठकों से शेयर नहीं किया जा रहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...