पंचायतों में 217 पदों पर होंगे उपचुनाव, शेड्यूल जारी

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश की पंचायतों में पदाधिकारियों के 217 खाली पदों के लिए उपचुनाव करवाएं जाएंगे। राज्य चुनाव आयोग की ओर से इन उपचुनावों के लेकर शैडयूल जारी कर दिया गया है।

इन 217 पदों में एक पद जिला परिषद सदस्य झाकड़ी-2 जिला परिषद शिमला छह पद पंचायत समिति सदस्य 14 प्रधान, 17 उप-प्रधान तथा 179 पंचायत वार्ड सदस्य के पद रिक्त हैं।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 25, 26 व 27 जुलाई को नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनकी जांच पड़ताल 28 जुलाई को संबंधित रिटर्निंग /राहायक रिटर्निंग अधिकारी प्रात 10 बजे के उपरांत करेंगे।

इच्छुक प्रत्याशी 30 जुलाई को सायं तीन बजे तक अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। उम्मीदवारों को 30 जुलाई को ही चुनाव चिन्ह आबंटित किए जाएंगे।

मतदान 10 अगस्त को प्रात: आठ से सायं चार बजे तक करवाया जाएगा। प्रधान, उपप्रधान एवं पंचायत सदस्य की मतगणना 10 अगस्त को पंचायत मुख्यालय पर तथा सदस्य पंचायत समिति एवं जिला परिषद की मतगणना 12 अगस्त को खंड मुख्यालय पर प्रात 9.00 बजे की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...