पंचायतों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु राज्य सरकार प्रयासरत: राकेश पठानिया

--Advertisement--

Image

वन मंत्री ने बदूही में 1 करोड़ 57 लाख रुपए की योजनाओं की दी जनता को सौगात।

नूरपुर- देवांश राजपूत

वन, युवा सेवाएं एवम खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा है कि प्रदेश सरकार युवाओं के शारीरिक एवम बौद्धिक विकास के लिए हर पंचायत में खेल मैदान बनाने के लिए प्रयासरत हैं। वे आज शनिवार को नूरपुर विकास खंड के तहत बदूही पंचायत में 1 करोड़ 57 लाख रुपए की लागत की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे ।

इस मौके पर मुख्य अरण्यपाल(वन) डीआर कौशल, डीएफओ विकल्प यादव, तहसीलदार सुरभि नेगी, बीडीओ श्याम सिंह भी उपस्थित रहे। पठानियां ने कहा कि स्थानीय स्तर पर खेल सुविधाओं के मिलने से युवाओं को जहां नई ऊर्जा मिलती है, वहीं राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेने तथा सैन्य सेवाओं में तैयारी करने का भी बेहतर अवसर मिलता है।

उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की वे अपने-अपने क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देकर अधिक से अधिक युवाओं को इससे जोड़ने की दिशा में विशेष प्रयास करें, ताकि उनके खाली समय का सदुपयोग सुनिश्चित हो सके ।

इस मौके पर उन्होंने बदूही में 40 लाख रुपए की लागत से निर्मित खेल मैदान, ओपन एयर जिम तथा राजकीय माध्यमिक पाठशाला में 13 लाख रुपए की लागत से बनाये गए बास्केटबॉल, वॉलीबॉल तथा बैडमिंटन कोर्ट के साथ सर्व शिक्षा अभियान के तहत साढ़े आठ लाख रुपए की लागत से निर्मित दो कमरों का उद्घाटन किया।

उन्होंने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 25 लाख रुपए से निर्मित बदूही से खैरनाला तथा 35 लाख रुपए से बनाए गए बदूही से कुठ लिंक सड़क के अतिरिक्त 35 लाख रुपए से तैयार वन निरीक्षण कुटीर को भी जनता को समर्पित किया।

उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में सड़कों, पुलों, पेयजल, सिंचाई तथा स्वास्थ्य सेवाओं पर करोड़ों रुपए खर्च किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि पंचायतों में विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्र के लिए नई-नई विकास परियोजनाओं के प्रस्ताव तैयार करने का आग्रह किया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों में और तेजी लाई जा सके।

इस मौके पर उन्होंने कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से पंजीकृत लाभार्थियों को इंडक्शन चूल्हे भी वितरित किये। उन्होंने सभी लोगों से अपने-अपने श्रम कार्ड बनवाने की अपील की ताकि हर गरीब को बोर्ड की योजनाओं का लाभ मिल सके।

इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया। उन्होंने शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस मौके पर स्थानीय पंचायत तथा स्कूल स्टाफ द्वारा सम्मानित किया गया। स्थानीय युवाओं द्वारा वन मंत्री को तलवार भी भेंट की गई।

घोषणाएं

स्थानीय नवनिर्मित ग्राउंड में बास्केट व वॉलीबॉल कोर्ट बनाने तथा अन्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए 15 लाख रुपए, नवनिर्मित वन निरीक्षण कुटीर में चारदीवारी व टाइल्स लगाने के लिए 15 लाख रुपए, दो रास्तों के निर्माण के लिए 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र खोलने तथा स्थानीय मिडिल स्कूल को नए सत्र से हाई स्कूल में अपग्रेड करने का भी आश्वासन दिया।

ये रहे मौजूद

ज़िला परिषद सदस्य अर्पणा देवी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जेएस राणा, भाजयुमो प्रदेश सचिव भवानी पठानिया, बदूही पंचायत की प्रधान त्रिशला देवी, उपप्रधान राजेश चिब्ब, स्थानीय स्कूल की प्रिंसिपल अनु महाजन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविन्द्र चौधरी, भाजपा नेता सिकंदर राणा, सुरेंद्र पठानिया, दयाल सिंह बिट्टा, सुदर्शन गिल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...