पंचवक्त्र मंदिर में 20 और 21 जनवरी को आयोजित की जाएगी चित्रकला कार्यशाला

--Advertisement--

उभरते चित्रकारों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित होगी कार्यशाला

मंडी, 16 जनवरी – अजय सूर्या

भाषा एवं संस्कृति विभाग मंडी पंचवक्त्र मंदिर के परिसर में दो दिवसीय लाइव स्केचिंग कार्यशाला का आयोजन करने जा रहा है। जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया ने बताया कि जिला के उभरते चित्रकारों को प्रोत्साहित करने के लिए भाषा एवं संस्कृति विभाग मंडी के सौजन्य से पंचवक्त्र मंदिर परिसर में  20 और 21 जनवरी को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें मंडी के प्रसिद्ध चित्रकार प्रवीण रावत और अमन जिला के उभरते चित्रकारों को चित्रकला की बारीकियों से अवगत करवाएंगे। उन्होंने बताया कि यह चित्रकार  कार्यशाला के पहले दिन 20 जनवरी को अलग-अलग दिशाओं से पंचवक्त्र मंदिर के लाइव चित्र बनाएंगे। जबकि 21 जनवरी को चित्रकला प्रेमियों को चित्रकारी के निशुल्क डेमो देंगे। 21 जनवरी को ही कोई भी इच्छुक व्यक्ति अपनी चित्रकला सामग्री के साथ के साथ कार्यशाला में भाग ले सकता है।

चित्रकार प्रवीण रावत ने बताया कि कि यह कार्यशाला सभी के लिए निशुल्क रखी गई है। इसमें चित्रकार बनने का इच्छुक कोई भी व्यक्ति पंचवक्त्र मंदिर में पहुंच कर कार्यशाला में भाग ले सकता है। यह कार्यशाला 11 बजे से 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...