पंचरुखी की अनमोल लंदन में नर्सिंग ऑफिसर

--Advertisement--

Image

पालमपुर – बर्फू

पंचरूखी के समीपवर्ती गांव मझैरनू की बेटी अनमोल बेदवा का चयन लंदन स्थित प्रतिष्ठित रायल बर्कशायर अस्पताल रीडिंग में नर्सिंग आफिसर के पद पर हुआ है।

इंग्लैंड के सरकारी स्वास्थ्य विभाग नेशनल हैल्थ सर्विसेज के अंतर्गत अनमोल बेदवा इस हास्पिटल के गैस्ट्रो एंटोरोलॉजी विभाग में सेवाएं प्रदान करेंगी।

इससे पूर्व उत्तरी भारत के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान पीजीआई चंडीगढ़ से बीएससी नर्सिंग करने के उपरांत अनमोल बेदवा इसी अस्पताल के गैस्ट्रो आईसयू में अपनी सेवाएं दे रही थीं।

एक वर्ष की कड़ी मेहनत के बाद अनमोल ने लंदन के स्वास्थ्य विभाग की परीक्षा उत्तीर्ण कर इसी वर्ष सफलता पाई। उन्होंने शुक्रवार को ज्वाइनिंग देकर परिवार और क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

अनमोल बेदवा के पिता डा. राजेंद्र बेदवा वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद पंचरूखी में मेडिकल प्रैक्टिस कर रहे हैं और माता स्वर्णा बेदवा गृहिणी हैं। बेटी की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...