पंकज हैप्पी बोले 15 अगस्त को 3750 युवा राष्ट्रगान से करेंगे कार्यक्रम की शुरुआत

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत 

स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के पुनीत अवसर पर संपूर्ण भारत अमृत महोत्सव मना रहा है।

कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी एवम भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज हैप्पी ने नूरपुर में प्रैसवार्ता करते हुए बताया कि आदरणीय प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी  के आह्वान पर तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य एवं हिमाचल प्रदेश के भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा 15 अगस्त को प्रदेश भर में 74 मंडलों के 75 स्थानों पर 3750 युवा राष्ट्रगान से कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

प्रत्येक मंडल में कम से कम 75 युवा इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा युवा संकल्प यात्रा का भी आयोजन करेगा। दो यात्राएं पूरे प्रदेश भर में रखी गई हैं जिसमें की 30 मंडलों में पांच-पांच किलोमीटर की राष्ट्रीय ध्वज के साथ पैदल यात्रा होगी।

भारतीय जनता युवा के जिस भी संगठनात्मक जिला में यह कार्यक्रम होगा उसके भाजयुमो के सम्माननीय जिला अध्यक्ष इस कार्यक्रम के प्रभारी रहेंगे तथा जिन मंडलों में यह कार्यक्रम होगा उन मंडलों के भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष व मंडलों के प्रभारी रहेंगे।वार्ता में भाजयुमो के प्रदेश सचिव भवानी पठानिया

जिला महामंत्री हरनाम ढडवाल शैरी, प्रदेश आईटी कार्यकारिणी के सदस्य गैरी राजपूत मंडल नूरपुर में सोशल मीडिया के प्रभारी विशाल महाजन जी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...