बीबीएन – रजनीश ठाकुर
नालागढ़ की न्यू नालागढ़ कॉलोनी में शहर का पहला आंखों की सुविधाओं से लैस मित्तल आई अस्पताल खोला गया है। इस अस्पताल में आंखों के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर लोगों का इलाज करेंगे। गरीबी रेखा से नीचे तबके के लोगों का आंखों का मुफ्त में भी इलाज करने का दावा अस्पताल के एमडीदिनकर मित्तल द्वारा किया जा रहा है।
आपको बता दें कि नालागढ़ शहर में आंखों के छोटे-छोटे अस्पताल तो कई सारे हैं, लेकिन यहां पर जो सुविधाएं मरीजों को मिलनी चाहिए थी, वह प्रॉपर नहीं मिल रही है।
जिसके चलते मरीजों को इलाज के लिए पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब न्यू नालागढ़ कॉलोनी में मित्तल आई अस्पताल खोलने के बाद क्षेत्र के लोगों की लोगों को आंखों के इलाज करवाने में ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
क्योंकि अब उनके घर द्वार ही आंखों का सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल खुल चुका है। जिसमें सभी प्रकार के मोतियों के ऑपरेशन, परदों की जांच के लिए स्पेशलिस्ट डॉक्टर, और आयुष्मान योजना व हिम केयर योजना के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है।

