नौकरी पाने का मौका, 20,100 पदों के लिए नूरपुर आई आई टी में होंगे साक्षात्‍कार

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नूरपुर में तीन मार्च को दो कंपनियां कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से युवकों का चयन नौकरी के लिए करेंगी।

यह जानकारी देते हुए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नूरपुर के प्रधानाचार्य संजीव सहोत्रा ने बताया कि गुजरात की सुजुकी मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड और नोएडा की डिक्सन टेक्नोलॉजीज़ कैंपस साक्षात्कार करेगी।

सुजूकी मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड 18 से 23 वर्ष की आयु के फिटर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक वेहिकल, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, टूल एंड डाइ मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, सीईओ ( ऑटोमोबाइल), ट्रैक्टर मैकेनिक और पेंटर जनरल जैसे आईटीआई व्यवसायों के युवक जिनका उर्तीण वर्ष 2021 या इससे पहले का है उनका चयन करेगी।

वहीं डिक्सन टेक्नोलॉजीज़ के लिए 10वीं, 12वीं पास तथा आईटीआई या डिप्लोमा पास सभी अभियार्थी भाग ले सकते हैं।

सुज़ूकी मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा चयन होने पर कंपनी मासिक सीटीसी के रूप में 20,100 रुपये 14,925 नगद वेतन प्रदान करेगी तो वहीं डिक्सन टेक्नोलॉजीज़ 12 हजार रुपये वेतन प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी तीन मार्च को अपने साथ समस्त शैक्षणिक ऐवं तकनीकी शिक्षा प्रमाण पत्र जैसे कि 10वीं,12वीं तथा आईटीआई के दस्तावेज़ तथा उन सब की फोटोस्टेट कॉपी, बैंक पासबुक, 4 पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ्स, वैक्सीन रिपोर्ट्स तथा कोई भी सरकारी आईडी प्रूफ (आधार कार्ड) लेकर सुबह 10 बजे से पहले राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नूरपुर में पहुंचे और कर इस स्वर्णिम अवसर को अपने हाथ से न जाने दें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

CM सुक्खू ने मनाया 62वां जन्मदिन, काटा 62 किलो का केक; ड्रोन से हुई पुष्प वर्षा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

हिमाचल की महिलाओं को ₹1500 के लिए करना होगा यह काम, नए नियम हुए लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार की इन्दिरा गांधी प्यारी बहना...

हिमाचल में 52 लीटर दूध देने वाली ‘गाय’ और डेढ़ क्विंटल वजनी ‘बकरा’

हिमखबर डेस्क  राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेले में इस बार...

ट्रक पर तिरपाल डालते समय करंट की चपेट में आया शख्स, मौके पर मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नाहन के...