नौकरी दिलाने के नाम पर 2 भाइयों से 16 लाख की ठगी, मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

जसवां-परागपुर – आशीष कुमार

जसवां-परागपुर में भी बेरोजगार युवा अब नौकरी की तलाश में ठगी का शिकार हो रहे हैं। अधूरी जानकारी की वजह से युवा नौकरी पाने की चाहत में घर की सारी पूंजी गंवा रहे हैं।

ऐसा एक मामला पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत सामने आया है, जहां सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर जालसाजों ने 2 सगे भाइयों से करीब 16 लाख रुपए ठग लिए।

जानकारी के मुताबिक एक आरोपी रामचंद नालागढ़ निवासी, वहीं दूसरा नरेश मंडी का रहने वाला है। जसवां-परागपुर की पंचायत बणी के गांव मटउमरां से दो सगे भाइयों ने इस संबंध में रक्कड़ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

लक्की ठाकुर और शिवम ठाकुर पुत्र मदन लाल के अनुसार उक्त व्यक्तियों ने सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर उनसे 24 फरवरी 2020 को 16 लाख रुपए लिए, काफी समय तक जब ज्वाङ्क्षनग नहीं मिली तो उनका माथा ठनका।

उन्होंने अपने रुपए आरोपियों से वापस करने को कहा, लेकिन शातिर आनाकानी करने लगे। इस संबंध में पीड़ितों ने रक्कड़ पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

उधर, इस संबंध में रक्कड़ पुलिस थाना प्रभारी चिरंजी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...