नैनीखड्ड के समीप 2 व्यक्तियों से 17.66 ग्राम चिट्टा बरामद, मामला दर्ज़

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

पुलिस ने पठानकोट-भरमौर एनएच पर नैनीखड्ड के समीप 2 व्यक्तियों से 17.66 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

बुधवार आधी रात को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कांगड़ा टीम ने नैनीखड्ड के समीप अंगलोट नामक स्थान पर एएसआई करतार सिंह की अगुवाई में नाकाबंदी की थी। गुप्त सूचना के आधार पर जब टीम वर्षशालिका में पहुंची और वहां 2 व्यक्ति मौजूद थे।

जब उनसे पूछताछ की गई तो थोड़ा घबरा गए। जब उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से 17.66 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान आशिक अली (35) पुत्र रमजान निवासी निवासी गांव नैरा डाकघर गनेड व इकबाल मोहम्मद (27) पुत्र यूसुफ निवासी गांव शिकारी डाकघर गनेड तहसील चुराह जिला चम्बा के रूप में हुई।

डीएसपी डल्हौजी हेमंत ठाकुर के बोल

मामले की पुष्टि डीएसपी डल्हौजी हेमंत ठाकुर ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपियों को अपनी हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना चुवाड़ी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...