नेहरा गांव में दिन दिहाड़े चोरी, गहनों के साथ 70 हजार नकदी ले गए शातिर

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

शिमला जिला में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। चोरी का ताजा मामला ढली थाना के तहत पड़ने वाले नेहरा गांव में पेश आया है। शातिरों ने दिन दिहाड़े घर में सेंध लगाई और कमरे के अंदर ट्रंक में रखे सोने व चांदी के गहनों सहित नकदी चुराकर ले गए।

पुलिस को दी शिकायत में दिवान चंद पुत्र स्व. इंद्र सिंह गांव नेहरा डाकघर कोटी तहसील जुन्गा ने कहा कि बीते रोज वह अपने परिवार के साथ खेतों में काम करने के लिए गया हुआ था।

70 हजार रुपये नकदी ले उड़े चोर

शाम 4 बजे के करीब वह वापिस लौटे। इस दौरान घर के दरवाजें खुले थे। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखे तीन ट्रंक के ताले तोड़े गए थे, इसमें 70 हजार रुपये नकदी थी। वह गायब था। इसके अलावा 2 सोने की अंगूठी, सोने की चेन, सोने का मंगलसूत्र, दो सोने के टॉपस, चांदी की ज्वैली सब शातिर चुराकर ले गए।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चूंकि घटना गांव में पेश आई है इसलिए वहां आसपास सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं। बहरहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस संबंध में पूछताछ भी की है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही शातिरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सतर्क रहने की सलाह

पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह अपने घरों में सीसीटीवी लगाएं। जब घर से कहीं काम के सिलसिले में बाहर जाए तो अपने पड़ोसी या फिर रिश्तेदारों को इसकी सूचना दे दें।

घरों में नगदी व ज्वैलरी न रखें। यदि किसी को अपने मौहल्ले व कालौनी में कोई संदिग्ध घूमता दिखाई देता है तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस को दें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...