नेपाल से हिमाचल लाई जा रही 13.853 किलोग्राम अफीम के साथ महिला तस्कर काबू, पुलिस को ऐसे मिली सफलता

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

शिमला में नशीले पदार्थों का कारोबार लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यहां पुलिस भी अब तस्करों को पकड़ने में पीछे नहीं रह रही है। पुलिस दूसरे या तीसरे दिन चिट्टा व अफीम पकड़ रही है। बीते तीन दिनों में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 5 मामले दर्ज कर 5 तस्कारों को गिरफ्तार किया है।

इनमें सबसे ताजा व बड़ा मामला अफीम का है। सोनू बंगला के पास बीती रात एक नेपाली महिला को पुलिस ने 13.853 किलोग्राम अफीम के साथ दबोचा है। यह महिला तस्कर नेपाल से इतनी बड़ी खेप लेकर शिमला आ रही थी। महिला चंडीगढ़ से बस में शिमला आ रही थी।

महिला एचआरटीसी बस (एचपी 63-4436) में सवार थी, जिसमें हरिद्वार, शिमला रोहडू का बोर्ड लगा हुआ था। सोनू बंगला के पास पुलिस चैकिंग के दौरान उक्त महिला के कब्जे से अफीम बरामद हुई। महिला की पहचान 32 वर्षीय सीता निवासी नेपाल के तौर पर हुई है। अफीम की कीमत 45 लाख से अधिक बताई जा रही है।

पुलिस द्वारा तीन दिन के जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक दूसरे मामले में पुलिस ने 11.02 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। यह चिट्टा मोहाली के रहने वाले अमित कुमार से पकड़ा है।

यह भी पीआरटीसी बस में शिमला आ रहा था और सोनू बंगला के पास इसके कब्जे से चिट्टा पकड़ा गया। तीसरे मामले में ढली थाने के तहत पुलिस ने गश्त के दौरान बलदेंया शिमला के रहने वाले निवेश नामक व्यक्ति के कब्जे से 26.24 ग्राम चिट्टा पकड़ा है।

चौथे मामले में पुलिस ने ढली थाना के तहत ही अनूप शर्मा नाम के व्यक्ति से 5.29 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। यह व्यक्ति सरोथा रोहडू का रहने वाला है। पांचवें मामले में पुलिस ने बयूलिया क्षेत्र में 5.06 ग्राम चिट्टा के साथ कुलदीप कुमार को गिरफ्तार किया है। यह पट्टी रजाना शिमला का रहने वाला है।

इन सभी मामलों को लेकर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस पता लगा रही है कि इन्होंने चिट्टा व अफीम कहां से लाई थी और किस जगह पर इसकी सप्लाई करनी थी। एसपी शिमला मोनिका भुटुंगरू ने सभी मामलों की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...