नेपाल में कुश्ती में गोल्ड जीतकर घर पहुंचा नमिश ,ढोल की थाप पर हुआ भव्य स्वागत

--Advertisement--

नेपाल में कुश्ती में गोल्ड जीतकर घर पहुंचा नमिश ,ढोल की थाप पर हुआ भव्य स्वागत।

शाहपुर – नितिश पठानियां 

इंटरनेशनल स्तर पर कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतने के बाद चंगर क्षेत्र के युवा खिलाड़ी नमिश धीमान आज अपने घर मनेई पहुंचे।

जहां स्थानीय लोगों द्वारा ढोल की थाप पर भव्य स्वागत किया।ग्रामीणों ने युवा खिलाड़ी को फूलमाला पहना व मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

वहीं मौके पर पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया ने भी युवा खिलाड़ी को हार पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। आपको बता दें नमिश धीमान सुपुत्र शम्मी धीमान गांव रजियाल पंचायत मनेई के रहने वाले है।

नमिश ने बताया कि उंन्होने दसवीं तक की पढ़ाई एसआरएम स्कूल हारचक्कियां से की उंसके उपरांत बाहरवीं तक पढ़ाई हारचक्कियां सरकारी स्कूल से की है।

उंन्होने बताया कि अंडर-19 में 65 किलोग्राम भार वर्ग में नेपाल के पहलवान को हराकर गोल्ड मेडल जीता है।उंन्होने बताया कि आगे और ज्यादा तैयारी करके एशियन गेम्स व ओलॉम्पिक तक जाने का विचार है जिसके लिए वे जी तोड़ मेहनत करेंगे।

वहीं नमिश के स्कूल के शारीरिक शिक्षक नरेश कुमार ने बताया कि नेपाल में आयोजित इंटरनेशनल खेलों के कुश्ती में कई देशों के खिलाड़ी पहुँचे हुए थे जिसमें मनेई के नमिश ने नेपाल के पहलवान को पटकनी देते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।

उंन्होने कहा कि युवाओं की शक्ति को सही दिशा देने की जरूरत है। उंन्होने कहा कि नमिश की अपनी मेहनत की बजह से आज ये मुकाम हासिल किया हैं।जोकि चंगर क्षेत्र के लिए बड़ी उपलव्धि है।

वहीं विधायक केवल पठानिया ने चंगर क्षेत्र के युवा नमिश धीमान व माता पिता को बधाई दी है।उंन्होने कहा कि चंगर क्षेत्र के लिए बड़ी गर्व की बात है।

उंन्होने कहा कि जल्द ही खेल मंत्री यादविंद्र गोमा से बात करेंगे व जो भी मान सम्मान हिमाचल सरकार ने खिलाड़ियों के लिए रखा है इस युवा खिलाड़ी को भी दिया जाएगा।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधि ,परिजन,व स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...