नूरपुर में मातृ शिशु अस्पताल का जल्द ही होगा लोकार्पण- वन मंत्री राकेश पठानियां

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने रविवार को नूरपुर की खन्नी झिकली पंचायत के परगना गांव में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर गांववासियों ने राकेश पठानिया का गर्मजोशी से स्वागत किया।

पठानिया ने इस मौके पर कहा कि नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के तहत विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नूरपुर में अति आधुनिक इंडोर स्टेडियम जल्द ही युवाओं को समर्पित किया जाएगा व साथ ही सिंथेटिक ट्रैक का काम शुरू किया जाएगा जिसे दो माह के भीतर तैयार कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नूरपुर में मातृ शिशु अस्पताल का जल्द ही लोकार्पण किया जाएगा जिसका मातृ शक्ति को लाभ मिलेगा। इस मौके पर गांववासियों ने रामलीला क्लब परगना से धीमान व चौधरी मोहल्ले के रास्ते का काम शुरू करवाने के लिए वन मंत्री राकेश पठानिया का आभार जताया।

राकेश पठानिया ने गांववासियों को विश्वास दिलाया कि 15 दिन के भीतर उक्त रास्ते का निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने गांववासियों की समस्याओं को भी सुना व अधिकांश मांगों व समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...