नूरपुर का चहुंमुखी विकास मेरी प्राथमिकता – अजय महाजन

--Advertisement--

Image

नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन ने पलाहडी, चौंकी व खज्जन में की चुनावी नुक्कड़ सभाएं

नूरपुर – देवांश राजपूत

नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन ने सोमवार को पलाहडी, चौंकी व खज्जन में चुनावी नुक्कड़ सभाएं की। लोगों ने उनका फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया और उन्हें भरपूर समर्थन दिया। इस अवसर पर अजय महाजन ने कहा कि नूरपुर हलके का चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है।

लोगों को सडक़, स्वास्थ्य व शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार गंभीर प्रयास भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब वह पहली बार नूरपुर के विधायक बने थे तो उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय सत महाजन के आदर्शों पर चलते हुए नूरपुर हल्के के लोगों की सेवा की थी और नूरपुर हल्के में विकास के कई मील पत्थर स्थापित किए थे और इस बार नूरपुर की जनता का आशीर्वाद मिलने पर वह नूरपुर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

साथ ही लोगों के आर्थिक कल्याण व उत्थान के लिए भी गंभीर प्रयास करेंगे। अजय महाजन ने पुरानी पेंशन स्कीम को गंभीर रूप से लेते हुए भाजपा सरकार पे अपना निशाना साधा और कहा कि भाजपा की प्राथमिकता में लोगों की समस्यायओं की कोई जगह नहीं है।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए वादे के अनुसार राज्य में ओपीएस (पुरानी पेंशन स्कीम) को लागू करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा की राज्य स्तर पर ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर काफी दिनों से आंदोलन चल रहे हैं। पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने के लिए एक मंच पर सरकारी कर्मचारी एकजुट होने लगे हैं और भाजपा का रवैया स्पष्ट रूप से दिख रहा की पार्टी चुनाव जीतने में लगी हुई हैं, न की प्रदेशवासियों की समस्याओं के समाधान और मांगों को पूरी करने में।

भाजपा ने पांच साल के कार्यकाल में कुछ भी नहीं किया

अजय महाजम ने कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकाल के इन पांच वर्षों में कुछ नहीं किया और अब भाजपा फिर से अपने खोखले वादों के साथ मैदान में आ खड़ी हुई है जिसका लोग करारा जबाव देंगे। उन्होंने अपनी रोजगार सृजन और विकास की पहल पे विशेष जोर देते हुए अजय महाजन ने नूरपुर निवासियों को आश्वस्त किया कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सडक़ पे ध्यान देने के अलावा रोजगार के नए अवसर उनकी प्राथमिकता रहेगी।

इस अवसर पर पलाहड़ी में पंजाब के सांसद जसबीर सिंह गिल भी मौजूद रहे। इस मौके पर सांसद जसबीर सिंह गिल ने कहा कि नूरपुर के हर गांव-पंचायत में कांग्रेस की लहर है और 12 नवंबर को यही लहर कांग्रेस को नूरपुर विधानसभा में ही नहीं, पूरे हिमाचल प्रदेश में विजयी बनाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...