
नूरपुर – देवांश राजपूत
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश नूरपुर में 1 से 3 फरवरी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 1 से 3 फरवरी तक नूरपुर में हुई। इस बैठक मे प्रदेशभर से 150 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।
अभाविप हिमाचल प्रदेश के प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने बताया की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इस प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में हिमाचल प्रदेश का वर्तमान शैक्षणिक परिदृश्य विषय को लेकर सार्थक चर्चा व सुझावों के पश्चात एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा।
प्रस्ताव में हिमाचल प्रदेश की स्कूली शिक्षा, महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की शिक्षा से संबंधित विषयों को सम्मिलित किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश में निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसुलने पर नियंत्रण लगाने हेतु निजी स्कूल नियामक आयोग की स्थापना, हिमाचल प्रदेश के महविद्यालयों में रिक्त पड़े शिक्षकों व गैर शिक्षकों के पदों को शीघ्र भरने तथा आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने की मांग प्रस्ताव के अंदर शामिल की गई।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने यह मांग भी शामिल की है की हिमाचल प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया जाए तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति का सिलेब्स भारतीय दृष्टिकोण पर आधारित होना चाहिए।
शिक्षण संस्थानों में रोजगार सृजन केंद्र स्थापित किए जाना चाहिए। यह सभी विषय प्रदेश कार्यकारणी बैठक के वर्तमान शैक्षणिक परिदृश्य प्रस्ताव में शामिल किए गए हैं।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की योजना बनाई गई।
