नुरपुर में ट्रेड फेयर के विरोध में उतरे व्यापारी

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत 

नूरपुर के चौगान में ट्रेड फेयर को मंजूरी देने का व्यापारी वर्ग ने विरोध जताया है। चौगान व्यापार मंडल ने ट्रेड फेयर के विरोध में ज्ञापन एसडीएम अनिल भारद्वाज को सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से चौगान के व्यापारियों ने प्रशासन के समक्ष आपत्ति दर्ज करवाई की ट्रेड फेयर की स्वीकृति देने से पहले स्थानीय व्यापार मंडल चौगान के व्यापारियों का पक्ष नहीं लिया गया।

व्यापारियों का कहना था कि एक तो कोरोना के चलते व्यापारी वर्ग मंदे की चपेट में है दूसरे जब आगामी नवरात्रों में व्यापारी वर्ग ग्राहकों की आस लगा कर बैठा था तो ट्रेड फेयर को स्वीकृति दे दी गईं। जिसके कारण चौगान के स्थानीय व्यापारियों का नुकसान होगा।

वहीं स्थानीय व्यापारियों का प्रश्न था कि जब नूरपुर की पहली राज्य स्तरीय जन्माष्टमी में कोरोना प्रोटोकॉल के चलते जिला प्रशासन द्वारा दुकानें लगाने व मेले में झूले लगाने की स्वीकृति नहीं दी गयी तो चौगान के मैदान में उक्त ट्रेड फेयर में सुपर बाजार और झूलों की स्वीकृति कैसे दी गई है।

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कोरोना को लेकर नूरपुर में दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है जोकि गलत है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि चौगान में लगने वाले ट्रेड फेयर में नूरपुर व आस पास के क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग व बच्चे पहुंचेंगे जिससे कोरोना फैलने का खतरा होगा।

पहुंचने से कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ेंगी स्थानीय व्यापारियों ने दुकानदारों के हित को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से मांग की है कि उक्त स्वीकृति रद्द की जाए।

वहीं प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमेश शर्मा ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए जाएं कि कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ऐसे ट्रेड फेयर लगाने की अनुमति न दी जाए।

वहीं इस संदर्भ में जब युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के जिला अधिकारी नरेश गुलेरिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने न तो किसी को उक्त मैदान में ट्रेड फेयर लगाने की स्वीकृति दी और न ही किसी ने उनसे मांगी है। उन्होंने कहा कि उक्त मैदान में तो इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।

इस संदर्भ में एसडीएम अनिल भारद्वाज से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि स्थानीय व्यापार मंडल चौगान का ज्ञापन मिला है तथा कोरोना के प्रोटोकॉल के तहत जो भी कार्यवाही प्रशासन द्वारा की जाएगी उसकी सूचना दे दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...