नील गाय को बचाते हुए अनियंत्रित होकर नाले में गिरा मिनी ट्रक

--Advertisement--

Image

ऊना- अमित शर्मा

जिला ऊना के संतोषगढ़-टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र को जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे एक मिनी ट्रक दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। ट्रक एचपी 72 सी 7947 अचानक सड़क से करीब दस फीट नीचे नाले में गिरकर पलट गया। गनीमत यह रही कि ट्रक चालक बाल बाल बच गया। लेकिन ट्रक का काफी नुकसान हुआ है।

बुधवार सुबह मिनी ट्रक चालक सुनील कुमार ने दो क्रेनों की मदद से  ट्रक को खाई से बाहर निकाला। वहीं सूचना मिलते ही टाहलीवाल पुलिस चौकी के कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जिला के एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने की है।

जानकारी के अनुसार ट्रक चालक ने नील गाय को बचाने के लिए ब्रेक लगाई और गाड़ी को दूसरी तरफ घुमा दिया, इससे गाड़ी से चालक का नियंत्रण हट गया। इसके साथ ही ट्रक सड़क से नीचे करीब 10 फीट नीेचे खाई में गिर गया। हालांकि इस घटना में ट्रक चालक को चोट नहीं लगी।

चालक ने बड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी से निकल कर अपनी जान बचाई। हालांकि इस दुर्घटना में गाड़ी का काफी नुकसान हुआ है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंची। पुलिस टीम की मौजूदगी में गाड़ी को दो क्रेनो की सहायता से खाई से बाहर निकाला गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...