नीरज भारती का अपनी ही पार्टी की रैली से किनारा, कोई भी कार्यकर्ता ना जाए

--Advertisement--

Image

जवाली:अनिल छांगु
पूर्व सीपीएस नीरज भारती ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नीरज भारती ने कल धर्मशाला में होने वाली यूथ कांग्रेस   की रैली में अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से शामिल ना होने की अपील सोशल मीडिया पर की है। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि अगर कोई भी उनका कार्यकर्ता इस रैली में जाता है तो उनका उससे कोई भी नाता नहीं रहेगा। नीरज भारती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट डाली है। जिसमें उन्होंने लिखा है। कल धर्मशाला में होने वाली यूथ कांग्रेस की रैली में जवाली विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस से जुड़े युवा कांग्रेस के साथी ना जाएं।

उन्होंने आगे लिखा है कि पार्टी के लिए मेहनत वो करते हैं और इसका फायदा चापलूस लोग उठा ले जाते हैं, जिनके कहने पर चार लोग भी इक्ट्ठा नहीं होते हैं। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि अगर किसी का नाम कार्यसमिति में आया है तो वह जिलाध्यक्ष के पास अपना त्याग पत्र सौंप दें। वह विधानसभा स्तर पर अलग से अपनी कार्यकारिणी बनाएंगे।

इसी तरह से एक अन्य पोस्ट में उन्होंने अपने विरोधियों पर हमला बोला है। नीरज भारती ने कहा कि धर्मशाला वाला नारदमुनी बड़ा होशियार है। 14 दिसंबर को धर्मशाला में यूथ कांग्रेस के राज्यस्तरीय विधानसभा घेराव कार्यक्रम के साथ अपना भी विधानसभा घेराव करने का कार्यक्रम बना लिया। इसके साथ एक भी कार्यकर्ता कहां आना था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...