नीन पंचायत में दूल्हे को मिली सात फेरे लेने से पहले सहायक प्रोफेसर बनने की खुशखबरी

--Advertisement--

शिमला, 06 मई – नितिश पठानियां,

बलदेंया क्षेत्र की नीन पंचायत के संयोगी गांव से संबंध रखने वाले दिनेश कुमार का चयन हिमाचल प्रदेश कॉलेज कैडर में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास के तौर पर हुआ है।

इस खबर से पूरे परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर है। संयोग की बात यह है कि 3 मई को परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ, उसी दिन दिनेश कुमार की शादी भी हो रही थी। लिहाजा वर व वधू पक्ष में ख़ुशी दोगुना हो गई।

बता दें कि दिनेश कुमार ने 12वीं कक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदेंयां से उत्तीर्ण करने के बाद डिग्री कॉलेज संजौली से स्नातक ऑनर्स की। तदोपरांत हिमाचल विश्वविद्यालय से एमए इतिहास की परीक्षा उत्तीर्ण की। दिनेश कुमार ने 2018 में नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की। उनके पिता हिमाचल जल शक्ति विभाग में कार्यरत हैं।

दिनेश के पिता ने बताया कि बचपन से ही वह होनहार बालक था, जिसने इस परीक्षा के लिए दिन-रात मेहनत की है। दिनेश की इस सफलता से परिवार में प्रसन्नता का माहौल है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। दिनेश कुमार ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व शिक्षकों को दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...