
ज्वाली – अनिल छांगु
पठानकोट-मंडी नेशनल हाइवे पर भेड़खड्ड के नजदीक पिकअप के पहाड़ी के साथ लगे डंगे से टकरा जाने से चालक का हाथ कट कर अलग हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है।
प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार सुबह गोभी से लदी पिकअप बोलेरो ट्राला (एचपी 76-1786) मंडी से पठानकोट की तरफ जा रही थी कि भेड़खड्ड के नजदीक चालक शोहिब अली पुत्र बरकत अली निवासी कटोला (मंडी) को नींद की झपकी आ गई।
जिसके चलते पिकअप अनियंत्रित होकर गलत दिशा में जाकर पहाड़ी से साथ बने डंगे से जोर से टकरा गई तथा चालक का हाथ कट कर अलग हो गया। पिकअप के डंगे से टकराने के कारण गोभी बिखर गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौका पर पहुंची तथा चालक के हाथ को कटा हुआ पाया। काफी मशक्कत के उपरांत बिखरे हुए गोभी से तलाश के उपरांत कटे हुए हाथ को पाया।
चालक को उपचार हेतु सिविल अस्पताल नूरपुर ले जाया गया तथा साथ ही कटे हुए हाथ को भी ले जाया गया। सिविल अस्पताल नूरपुर से चालक को टांडा रेफर किया गया। इसकी सूचना मिलते ही डीएसपी जवाली मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ मौका पर पहुंचे व घटना का जायजा लिया।
डीएसपी मनोज कुमार के बोल
डीएसपी जवाली मनोज कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में पिकअप के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पिकअप को कब्जे में ले लिया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
फोटो कैप्शन:
