निजी स्कूल बस में लगी आग, चालक और 15 बच्चे सुरक्षित निकाले

--Advertisement--

Image

चरखी दादरी

हरियाणा के चरखी दादरी के कस्बा बाढड़ा क्षेत्र में गांव टोडी के समीप आज सुबह निजी स्कूल की बस में अचालक आग लग गई. आग लगने से बस धूं-धूंकर जल गई. हालांकि, चालक की सुझबूझ के चलते बस में सवार सभी 15 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

बताया जा रहा है कि बस में शार्ट सर्किट के चलते आग लगी थी. फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

बता दें कि गांव कान्हड़ा के श्रीराम पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को लेने गांव पिचौपा की ओर जा रही थी. बस जब बाढडा-झोझू रोड पर गांव टोडी के समीप पहुंची तो अचानक बस में आग लग गई.

बस चालक महीपाल के मुताबिक, शॉर्ट-सर्किट से आग लगी थी. आग की लपटें तेज होती, इससे पहले ही बस चालक ने सवार सभी 15 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया था.

आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड व पुलिस को दी गई. फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. वहीं, बाढड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...