निजी विश्वविद्यालय में रैगिंग का मामला, एफआईआर दर्ज

--Advertisement--

निजी विश्वविद्यालय में रैगिंग का मामला, एफआईआर दर्ज

सोलन – रजनीश ठाकुर

सोलन के एक निजी विश्वविद्यालय में रैगिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना की शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बहारा यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एक छात्र ने अपनी ही यूनिवर्सिटी के कुछ सीनियर्स व अन्य साथियों पर रैगिंग के आरोप लगाए हैं। पीड़ित छात्र ने इसकी शिकायत कंडाघाट पुलिस थाना में की है, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हालांकि जांच के बाद ही अगले खुलासे होंगे, लेकिन इस तरह छात्र को तंग किए जाने के बाद यूनिवर्सिटी प्रबन्धन पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं कि उनकी नाक के नीचे इस तरह की घटना कैसे हो गई।

जानकारी के अनुसार बहारा यूनिवर्सिटी में प्रथम वर्ष में पढ़ने वाले छात्र ने कंडाघाट पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि 2 दिन पूर्व उसके सीनियर्स फाइनल ईयर के छात्रों ने इसके साथ रैगिंग की और अपने कमरे में ले जाकर मारपीट की है।

उसने पुलिस को बताया कि ये सीनियर्स उसे कई दिनों से तंग कर रहे थे और 2 दिन पहले वे उसे जबरदस्ती कमरे में ले गए और इसके साथ मारपीट भी की, जिससे उसको चोटें आई हैं। पुलिस ने छात्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी सोलन गौरव सिंह के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि शिकायत मिली थी, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी छात्रों से पूछताछ की जाएगी और उसके बाद ही अगले खुलासे हो पाएंगे।

यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार विनीत कुमार के बोल

उधर, इस संबंध में यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार विनीत कुमार ने बताया कि उनके पास भी यह शिकायत पहुंची थी, जिसके बाद सोमवार को यूनिवर्सिटी की एन्टी रैगिंग कमेटी की मीटिंग हुई है और इस पर जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। यूनिवर्सिटी रैगिंग के सख्त खिलाफ है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...