नाहन में चौथी बार घर के आंगन में गिरी पिकअप, बाल-बाल बचे अनमोल जीवन, हादसे में एक घायलनगर परिषद ने साधी है चुप्पी

--Advertisement--

Image

नाहन, 20 अक्तूबर – नरेश कुमार राधे

वीरवार सुबह मत्स्य विभाग के कार्यालय के समीप बजरी से लदी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। खड़ी उतराई में इस प्वाइंट से पहले भी तीन मर्तबा भवन सामग्री से लदे वाहन हादसे का शिकार हो चुके हैं।

अब तक गनीगत ये रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हादसे में कंडक्टर साइड की खिड़की खुल गई, इस कारण एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि घायल को पीजीआई रैफर किया गया है।

वीरवार सुबह सीधे ही पिकअप एक घर के आंगन की तरफ लुढ़क गई। परिवार के होश उड़ना लाजमी ही था, क्योंकि पिकअप घर के किसी सदस्य व बच्चों के ऊपर भी गिर सकती थी।

आपको बता दें कि मत्स्य विभाग के समीप ये सड़क बूचड़खाने की तरफ भी जाती है, लेकिन मामूली सी चूक वाहन में सवार यात्रियों के लिए तो महंगी साबित हो ही सकती है, साथ ही सड़क के निचली तरफ आबादी भी है।

हैरान करने वाली बात ये है कि बार-बार हादसों के बावजूद भी नगर परिषद कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही है। हालांकि, निचली तरफ जाने के कई वैकल्पिक रास्ते भी मौजूद हैं, लेकिन सीएमओ कार्यालय के समीप शार्टकट होने की वजह से भवन सामग्री से लदे वाहन इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं।

उधर, स्थानीय निवासी अशोक कुमार ने कहा कि उनके घर में चौथी बार गाड़ी गिरी है। नगर परिषद को कई बार डंगे के निर्माण का आग्रह किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...