नालागढ़ के वार्ड नंबर 8 में गुंडागर्दी का दिनदहाड़े नंगा नाच

--Advertisement--

शनि देव मंदिर के पुजारी ने लगाया एक दर्जन से ज्यादा लोगों पर गुंडागर्दी व मकान में घुसकर चोरी, तोड़फोड़ व अवैध कब्जे के गंभीर आरोप, एक दर्जन से ज्यादा गुंडों ने घर में घुसकर किया मकान पर कब्जा, पीड़ित परिवार काट रहा है दफ्तरों के चक्कर, पुलिस चौकी नालागढ़ में पीड़ितों द्वारा दी गई शिकायत, आरोपी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से नकारा कहा 200 साल से इसी मकान पर उनका कब्जा.

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

नालागढ़ के वार्ड नंबर 8 में गुंडागर्दी का उस समय नंगा नाच देखने को मिला। जब परिवार के सदस्य काम पर बाहर गए थे और घर में महिलाएं अकेली थी, तो अचानक एक दर्जन से ज्यादा गुंडे मकान में घुसे।

पहले तो मकान के अंदर रखा हुआ घर का सामान बाहर फेंक दिया गया और जो कमरा किराए पर भी दे रखा था। उसके अंदर ताला तोड़कर घुसे किराए के मकान का भी सारा सामान बाहर गली में फेंक दिया गया।

एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी को भी गाली में फेंक दिया गया. पीड़ित परिवार द्वारा जब इस बात का विरोध किया गया तो गुंडों ने उनके साथ भी बदसलूकी की ओर धक्के व लात गुस्से मारे गए। और मकान के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगाया हुआ था।

उसे भी आरोपियों ने पहले आते ही तोड़ दिया और जब घर की महिलाएं वीडियो बनाने लगी तो उनके साथ बदसलूकी की गई और कैमरे बंद करवा दिए गए और उन्हें उनके मकान में घुसने तक नहीं दिया गया और उसके बाद आरोपियों ने घर का सारा सामान गली में फैंकर मकान पर कब्जा कर लिया।

फिलहाल पीड़ित परिवार ने पुलिस चौकी नालागढ़ में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। अब देखना यह होगा कि कब आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है और कब लोग अपने ही घरों में अपने आप को असुरक्षित समझने के बजाय गुंडों के खोफ से बाहर आ पाते हैं।

हालांकि इस बारे में जब हमने आरोपी अमन शर्मा से बातचीत की तो उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से नकारा और कहा कि ना तो वह किसी के घर में गए हैं और ना ही किसी के घर में जाकर समान फेंका गया और ना ही तोड़फोड़ की गई है।

अमन शर्मा ने कहा कि वह उनका पुश्तैनी घर है और वह इसी घर में रहते थे और काम के सिलसिले में चंडीगढ़ रहते हैं और कभी कबार अपने घर आते हैं तो यह आरोपी उनके साथ लड़ाई झगड़ा करता है और उनके मकान पर अवैध तरीके से कब्जा करने की कोशिश करता है ।

और उनकी गैर हाजिरी में मकान का ताला तोड़कर अवैध कब्जा करने की कोशिश करता रहता है उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्होंने आरोपियों के खिलाफ एक एफआईआर भी दर्ज करवाई गई थी और अब भी वह एसएसपी बद्दी से मिलेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...