नार्वे में भारत के खिलाड़ियों ने किया बेहतर प्रदर्शन : पठानियां

--Advertisement--

बतौर टीम मैनेजर केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों की पीठ थपथपाई

 शिमला – नितिश पठानियां 

नार्वे में विश्व बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2025 में भारत के दिल्ली हरियाणा के खिलाड़ियों ने भारत का नाम चमकाया है। यह जानकारी देते हुए टीम के प्रबंधक पावर लिफिं्टग इंडिया के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानियां ने बताया कि वजन श्रेणी 105 में सब्जर क्लासिक आयु वर्ग में लक्ष्य कुंडू 182.5 किग्रा वजन उठाकर गोल्ड मैडल हासिल किया।

इसी तरह लड़कों की वजन श्रेणी 93 तथा आयु वर्ग सब्जर क्लासिक में आरूष ने 167.5 किग्रा वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया। टीम मैनेजर केवल सिंह पठानिया ने भारत का नाम रोशन करने वाले मेडल विजेताओ को बधाई दी।

पठानियां ने कहा कि जब जब भारत की टीम का नेतृत्व करने का मौका मिला तब तब खिलाड़ियों ने भारत के नाम मैडल हासिल करके भारत का नाम रोशन किया।

आगे भी युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने के लिए ऐसी खेलों का आयोजन होता रहेगा जिससे युवा अपना उज्जवल भविष्य बना कर अपने गाँव ,प्रदेश और देश का नाम रोशन करते रहे।

पठानियां ने कहा कि हिमाचल में भी पावर लिफ्टििंग को आगे बढ़ाने के लिए सार्थक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सार्थक कदम उठा रही है तथा खेलों को बढ़ावा देने के दृष्टिगत बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान ने दहलाए अमरीका के सहयोगी, कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें;...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं रहेगी डाक्टरों की कमी, सीएम का ऐलान, 400 पदों पर भर्ती कर रही सरकार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों में अगले छह...