नारकोटिक्स सैल नूरपुर की टीम ने चरस की खेप के साथ दबोचा बाइक सवार

--Advertisement--

Image

आरोपी युवक सादिक मोहम्मद निवासी गांव छनजु तहसील तीसा जिला चम्बा से चरस की खेप बरामद की है। चम्बा जिला का रहने वाला है आरोपी, 1 किलो 58 ग्राम चरस हुई बरामद

डमटाल- व्यूरो रिपोर्ट

जिला नारकोटिक्स सैल नूरपुर की टीम ने थाना इंदौरा के तहत गांव बडूखर के नजदीक गश्त के दौरान एक बाइक सवार युवक से चरस की खेप बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी के खिलाफ थाना इंदौरा में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

जानकारी के अनुसार जिला नारकोटिक्स सैल नूरपुर टीम के हैड कान्स्टेबल विपिन कुमार के नेतृत्व में टीम थाना इंदौरा के तहत गांव बडूखर के पास गश्त पर थी। इस दौरान एक बाइक सवार युवक को जांच के लिए रुकने का इशारा किया गया लेकिन युवक घबरा कर मौके से भागने की कोशिश करने लगा, जिस पर टीम ने उसे मौके पर धर दबोचा।

जब शक के आधार पर युवक की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 1 किलो 58 ग्राम चरस बरामद हुई। नारकोटिक्स सैल की टीम ने नशे की खेप को कब्जे में लिया और आरोपी को हिरासत में लेकर इंदौरा थाना पुहंचाया।

डीएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने बताया कि नारकोटिक्स सैल की टीम ने गश्त के दौरान बाइक पर जा रहे आरोपी युवक सादिक मोहम्मद निवासी गांव छनजु तहसील तीसा जिला चम्बा से चरस की खेप बरामद की है। आरोपी के खिलाफ थाना इंदौरा में मामला दर्ज किया गया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 2 करोड़ की हेराफेरी, मनरेगा के सोशल ऑडिट में सामने आई बड़ी गड़बड़

हिमखबर डेस्क  केंद्र ने बेशक मनरेगा की जगह वीबी जी...

10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा कुशल, स्टाइपेंड भी मिलेगा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में उद्योग स्थापित करने तथा स्टार्टअप...