नामी वैज्ञानिक ने माना, होती हैं बुरी आत्माएं, आईआईटी मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर ने किया भूत देखने का दावा

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

भूत और बुरी आत्माएं होती हैं, इसे लेकर कई बातें और कई कहानियां सुनाई जाती है, लेकिन आईआईटी मंडी के निदेशक व देश के नामी वैज्ञानिक भी भूत देखने का दावा कर रहे हैं। यही नहीं, उनका यह भी दावा है कि वह कैसे उन्होंने भगवत गीता के श्लोकों और हरे राम हरे कृष्णा मंत्र के जप से कैसे बुरी आत्माओं को भगा दिया था।

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी करने के बाद रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में अपना नाम बना चुके आईआईटी मंडी के नवनियुक्त निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा का भी कहना है कि भूत हैं। उनका एक सात महीने पुराना वीडियो अब वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने भूत देखने और उन्हें भगाने का दावा किया है।

इस वीडियो को लर्न गीता लाइव गीता नाम के एक यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है, जिसमें बेहरा कह रहे हैं कि मैंने महसूस किया वह बता रहा हूं, भूत मौजूद हैं। पांच मिनट के वीडियो में बेहरा 1993 की उस घटना को याद कर रहे हैं कि जब वह एक दोस्त की मदद करने के लिए चेन्नई गए थे, क्योंकि उसका परिवार भूतों की चपेट में था।

कहते हैं कि उस दिन दोस्त के पिता जो काफी बुजुर्ग और चलने फिरने में भी असमर्थ, वह भूत की चपेट में आते हैं और भूतियां नृत्य करना शुरू कर देते हैं, उनका सिर छत से जा टकरा रहा था। इसके बाद दोस्त की मां और पत्नी भी भूत की चपेट में आए गए थे।

कहते हैं कि इसके बाद उन्होंने हरे राम हरे कृष्ण मंत्र का जाप करने के साथ-साथ भगवद गीता में विचारों और ज्ञान का अभ्यास शुरू किया था। 45 मिनट के जोर-जोर से छप करने के बाद वह बाद भूतों को भगाने में कामयाब रहे।

बता दें कि बेहरा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर हैं। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से पीएचडी की है और उनकी विशेषता के क्षेत्र रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हैं। वर्तमान में वह मंडी आईआईटी के निदेशक के पद पर तैनात हैं। उनके इस वीडियो के बाद अब कई तरह की चर्चाएं भी जोर पकड़ रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...