नाबालिग से दुष्कर्म कर सोशल मीडिया पर डाली वीडियो, देख हक्का-बक्का रह गया परिवार

--Advertisement--

Image

पंजाब – भुपिंद्र सिंह राजू

पंजाब के जिला जालंधर के अंतर्गत थाना मकसूदां के अधीन आते गांव शेरपुर में नाबालिग के साथ कुकर्म करने के बाद उसकी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है।

बताया जाता है कि गांववासियों ने जब उक्त वीडियो को स्नैपचैट पर देखा तो उन्होंने उक्त पीड़ित को पहचान कर उसके परिजनों को सूचित किया।

इसके बाद नाबालिग की माता ने बताया कि घटना का पता चलने के बाद जब वह कुकर्म करने वाले 2 नौजवानों के घर जाकर इस बारे बातचीत करनी चाही तो उन्होंने उसकी बात सुनने की बजाय उसके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया।

इस पर उन्होंने पुलिस सहायता केंद्र पर सूचना दी तो थाना मकसूदां की पुलिस मौके पर पहुंची व उन्होंने घटना संबंधी पूरी जानकारी हासिल की। लड़के की मां ने बताया कि जब उसने अपने लड़के से पूछताछ की तो उसने बताया कि उक्त नौजवान उसके साथ खेलते थे। इसी दौरान वर्ष 2018 से ही वह उसके साथ कुकर्म करते आ रहे हैं।

कोरोना काल के दौरान लगे लॉकडाऊन के कारण उक्त युवक उससे नहीं मिल पाए तथा जिस कारण उसके साथ कुछ समय के लिए यह गंदा कार्य बंद हो गया। अब फिर उक्त युवकों ने उसके साथ कुकर्म करना शुरू कर दिया तथा उसकी वीडियो बना ली।

उसकी मां ने बताया कि लड़के ने उसे बताया कि वह उन लड़कों से डरता था, इस कारण उसने अपने पारिवारिक सदस्यों को नहीं बताया।

इस संबंध में डी.एस.पी. करतारपुर सुखपाल सिंह रंधावा ने बताया कि उनको इस बात की कोई शिकायत या जानकारी नहीं है।

ज्ञात रहे कि कुछ महीनों पहले भी थाना मकसूदां के अंतर्गत आते गांव ईसपुर में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था तथा जिसके आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान ने दहलाए अमरीका के सहयोगी, कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें;...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं रहेगी डाक्टरों की कमी, सीएम का ऐलान, 400 पदों पर भर्ती कर रही सरकार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों में अगले छह...