नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत की हदें पार, 4 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

ब्यूरो- रिपोर्ट 

पुलिस थाना लम्बागांव के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार लम्बागांव थाना के अधीन पुलिस चौकी आलमपुर के अंतर्गत एक गांव की 17 वर्षीय युवती ने 4 युवकों के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई है।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब वह अपने किसी रिश्तेदार के घर पर थी तो वहां उसके साथ 2 युवकों ने बलात्कार किया और उसका वीडियो बना लिया। घटना के 2 दिन बाद लड़की को फोन आया कि वह उनसे कांगड़ा में मिले अन्यथा वीडियो को वायरल कर दिया जाएगा।

वीडियो वायरल होने के डर से लड़की कांगड़ा चली गई, जहां 2 अन्य अनजान युवक मिले जो उसे ज्वालाजी ले गए। वहां उन्होंने उसके साथ बलात्कार किया। घर लौटने पर उसने आपबीती परिजनों को बताई। इसके बाद परिजनों ने पीड़िता को साथ लेकर पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज करवाई।

डीएसपी बैजनाथ बीडी भाटिया ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर लम्बागांव पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया और 4 अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...