नाकाबंदी के दौरान चोरी की बाइक के साथ शाहपुर और धर्मशाला निवासी युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

पुलिस ने रविवार देर रात्रि घागस के पास एक ऐसी बाइक के साथ 2 युवकों को पकड़ा है, जिन पर बाइक को चुराने का शक है। इस पकड़ी गई बाइक का भी इन युवकों द्वारा कहीं से चुराए जाने का पक्का अंदेशा पुलिस को हुआ है। हालांकि सूत्रों के अनुसार इन दोनों युवकों ने बाइक को चुराए जाने की बात कबूल भी कर ली है।

आरोपी युवक कांगड़ा के शाहपुर व धर्मशाला के निवासी हैं। एक युवक की आयु करीब 20 वर्ष तो दूसरे की करीब साढ़े 17 वर्ष है। जानकारी के अनुसार गत देर रात्रि बरमाणा पुलिस थाना की टीम ने घागस के पास यातायात चैकिंग व नाकाबंदी की हुई थी।

रात्रि करीब 2 बजे शिमला की ओर से 2 युवक एक बाइक पर वहां पहुंचे। पुलिस ने जब इन्हें रोका तो पाया कि बाइक के आगे व पीछे कोई नंबर प्लेट नहीं है। पुलिस ने जब इन युवकों से बाइक के कागज मांगे तो कागज भी इनके पास नहीं थे।

बाइक की चैकिंग करने पर पुलिस टीम ने यह भी पाया कि बाइक का लॉक मीटर भी नहीं है। पैट्रोल टैंक का ढक्कन भी टूटा हुआ है तथा बाइक का चैसी नंबर भी नहीं पढ़ा जा रहा है। युवकों की तलाशी लेने पर एक युवक के पास से नट खोलने व लगाने वाले औजार भी बरामद हुए।

पूछताछ पर पहले तो युवकों ने इस बाइक को किसी अनजान व्यक्ति से खरीदा हुआ बताया लेकिन बाद में दोनों ने बाइक चोरी किए जाने की बात कही। दोनों युवकों की पहचान कांगड़ा के शाहपुर निवासी राजन (20) व धर्मशाला निवासी रजत (17) के रूप में हुई। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

डी.एस.पी. मुख्यालय राज कुमार ने मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 411 के तहत बरमाणा पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा छानबीन जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...