नहीं रहे सैनधार विकास समिति के अध्यक्ष पूर्ण चंद शर्मा, शोक की लहर

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

सैनधार क्षेत्र की जानी मानी हस्ती एवं सैनधार विकास समिति के अध्यक्ष पूर्ण चंद शर्मा का 87 बसंत पूर्ण करने पर शुक्रवार को दिन में 12 बजे देहावसान हो गया। उनके निधन से समुचे सैनधार क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। 1996 में खंड शिक्षा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए पीसी शर्मा का समूचे की सैनधार क्षेत्र के लिए समाज सेवा एवं सांस्कृतिक विरासत को आम जनमानस तक पहुंचाने में विशेष योगदान रहा है।

उन्होंने सैनधार के अलावा गिरीपार क्षेत्र में भी करयाला, कॉमिक तथा रंगमंच की नींव रखी जिसके उपरांत पूरे क्षेत्र में उन्हें विशेष रूप से जाना जाता था। कहीं पर शादी समारोह देव जागरण का आयोजन होता था, तो पीसी शर्मा का वहां पर बेसब्री से इंतजार होता था। वह अपने समय के ददाहू स्कूल के पहले स्कॉलर थे।

उनके निधन से उनके द्वारा शिक्षा प्राप्त कर चुके सैकड़ों लोग उनके जाने पर गमगीन हैं। गांव के बलबीर ठाकुर, मदन अत्री, सुरेन्द्र ठाकुर, रणवीर अत्री पीडी शर्मा, पूर्व प्रधान सत्यानंद शर्मा, चन्द्र मोहन शर्मा आदि ने बताया कि सैनधार क्षेत्र में इनके जाने से एक सदी का अंत हो गया है, उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

उनके निधन पर रेणुका जी के विधायक विनय कुमार, सैनधार जोन अध्यक्ष हरिन्द्र शर्मा, नारायण दत्त शर्मा, भाजपा नेता बलबीर सिंह चौहान अमर सिंह रांगड़ आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान ने दहलाए अमरीका के सहयोगी, कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें;...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं रहेगी डाक्टरों की कमी, सीएम का ऐलान, 400 पदों पर भर्ती कर रही सरकार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों में अगले छह...