नहीं रहे जाने-माने शिक्षाविद बीएस सैनी, निजी अस्पताल में ली आखिरी सांस

--Advertisement--

Image

पांवटा साहिब, 07 सितम्बर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश के जाने-माने शिक्षाविद व गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के निदेशक “बीएस सैनी” के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बीएस सैनी ने पांवटा साहिब के ही एक निजी अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली।

बताया जा रहा है कि बीएस सैनी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जुनेजा स्पेशलिस्ट अस्पताल सूरजपुर में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली।

बीएस सैनी शिक्षा के क्षेत्र में एक जानी-मानी हस्ती थी। गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल को इस मुकाम तक ले जाने में बीएस सैनी का बहुत बड़ा योगदान था। उन्होंने शिक्षा को एक नए स्तर तक ले जाने में अहम भूमिका निभाई, जिससे शहर के हर वर्ग के बच्चों को काफी लाभ मिला।

उधर, शिक्षाविद बीएस सैनी के निधन पर इलाके में शोक की लहर है। निधन के शोक में बुधवार को गुरु नानक पब्लिक स्कूल में भी अवकाश रहेगा।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...