नहरस्वार पंचायत में आसमानी बिजली का कहर, 5 दुधारू पशुओं की हार्ट अटैक से मौत

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे 

सैनधार इलाके की नहरस्वार पंचायत में आसमानी बिजली का कहर बरपा है। मानरिया गांव के ओमदत्त के पांच दुधारू पशुओं की दर्दनाक मौत हो गई। इसमें चार गाय व एक भैंस शामिल है। परिवार का गुजर-बसर पशुओं के दूध से ही चल रहा था। इन पशुओं में तीन जर्सी गाय थी, जबकि भैंस मुर्रा नस्ल की थी। परिवार को दो से तीन लाख का नुक्सान हुआ है।

ग्रामीणों की मानें तो गऊशाला से बिजली करीब 25 से 30 फुट दूर पेड़ की जड़ में गिरी। यहां से रेंगते हुए गऊशाला के नजदीक से गुजरी। चूंकि गऊशाला को नुक्सान नहीं हुआ है, लिहाजा ये साफ तौर पर माना जा रहा है कि पशुओं की सदमे के कारण मौत हो गई। ये भी बताया जा रहा है कि कुछ घरों की टाइलों में भी बिजली की गड़गड़ाहट के कारण दरारें आ गई।

मौके पर पंचायत प्रधान अनिता देवी के अलावा उप प्रधान देश राज ठाकुर भी पहुंचे। इसके अलावा वैटर्नरी फार्मासिस्ट राजेंद्र ठाकुर ने भी मौके का दौरा किया। पंचायत के उप प्रधान देशराज ठाकुर ने कहा कि परिवार को उचित मुआवजा मिलना चाहिए, क्योंकि परिवार का गुजर-बसर दुधारू पशुओं के भरोसे ही चल रहा था।

मंगलवार की रात आसमानी बिजली की गड़गड़ाहट इस कद्र थी कि हर कोई घर में दुबक कर इसी पर चर्चा कर रहा था। पंचायत के पूर्व उप प्रधान सुरेश शर्मा ने बताया कि अचानक ही पशुओं की मौत से परिवार की रोजी-रोटी छिन गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...