नशे में धुत्त युवक दराट लेकर कुल्लू अस्पताल में घुसा

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के परिसर में नशे में धुत्त युवक आधी रात दराट लेकर घुस गया। अस्पताल परिसर में रात्रि ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी भी सहम गए। सिक्योरिटी गार्ड राकेश कुमार और मदन ने बड़ी नशे में धुत्त युवक के हाथ से दराट छुड़वाया।

सुरक्षा कर्मियों का कहना है कि तीन बार युवक अस्पताल परिसर में आया। पहले युवक को सुझबूझ के साथ अस्पताल परिसर से बाहर निकाला और घर जाने के लिए कहा, लेकिन थोड़ी देर बाद युवक फिर आया और अस्पताल गेट को दराट के साथ मारने लगा।

वहीं, फिर युवक को समझाते हुए घर की तरफ भेजा, लेकिन फिर नशे में धुत्त युवक अस्पताल परिसर में आया और सुरक्षा कर्मी राकेश और मदन ने उसे यहां से जाने के लिए कहा, लेकिन वह दराट हाथ में दिखाने लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

चिकित्सा अधीक्षक डा. नरेश के बोल

चिकित्सा अधीक्षक डा. नरेश ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों ने नशे में धुत्त युवक को पुलिस के हवाल कर दिया है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...