नशे के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक में माहिर हैं डिप्टी CM के सुरक्षा अधिकारी “बिन्नी मिन्हास”

--Advertisement--

Image

शिमला, 13 दिसंबर – नितिश पठानियां

हिमाचल में उप मुख्यमंत्री की शपथ लेते ही मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्य सुरक्षा अधिकारी शानदार हिमाचल पुलिस सेवा अधिकारी बिन्नी मिन्हास का चयन किया है। सिंघम बन नशे के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक में माहिर युवा पुलिस अधिकारी की पहचान बेहतरीन अधिकारीयों में होती है।

बतौर डीएसपी बंजार में अपनी पहली पारी शुरू करने वाले बिन्नी मिन्हास ने इलाके में नशे के कारोबार की कमर तोड़ कर रख दी थी। हालांकि, तस्दीक नहीं है, लेकिन ये माना जाता है कि बिन्नी मिन्हास नशे के कारोबार के खिलाफ मुखबिरों का जाल बिछाने में भी महारत रखते हैं।

मूलतः कांगड़ा के पालमपुर उपमंडल के चडियार गांव के रहने वाले बिन्नी मिन्हास को सूबे के मौजूदा उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को उस समय प्रभावित किया था, जब वो डिप्टी सीएम के गृह निर्वाचन क्षेत्र हरोली के साथ-साथ बंगाना में बतौर थाना प्रभारी तैनात थे।

करीब 15 साल के पुलिस कैरियर में तेज तर्रार पुलिस अधिकारी ने दो साल का वक्त सीबीआई में भी बिताया है। 23 साल की उम्र में सब इंस्पेक्टर बनकर बिन्नी मिन्हास ने कैरियर शुरू किया था।

डीएसपी के पद पर प्रमोट होने के बाद बिन्नी मिन्हास ने बंजार में दो सितंबर 2019 से 21 फरवरी 2020 के अंतराल में 1 क्विंटल 10 किलो मादक पदार्थ बरामद करने में सफलता अर्जित की थी।

इसमें 40 किलो चरस की खेप भी अलग-अलग मामलों में मात्र डेढ़ साल के कार्यकाल में तीन दर्जन नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया था।

आपको ये भी बता दें कि बंजार उपमंडल में केवल बंजार व सैंज इलाके ही आते हैं, यानि कार्यक्षेत्र छोटा होने के बावजूद भी 20 सप्ताह में बड़ी उपलब्धियां अर्जित कर ली थी।

आपको बता दें कि युवा डीएसपी बिन्नी मिन्हास को हिमाचल में एनडीपीएस के मामलों में आरोपियों की संपत्तियां जब्त करने का ट्रेंड शुरू करने का श्रेय भी हासिल है। 2012 में एक आरोपी की एक करोड़ की संपत्ति को सीज कर दिया था।

डीएसपी डिस्क अवार्ड से अलंकृत बिन्नी मिन्हास का चयन मुख्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर सही निर्णय साबित हो सकता है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि 2012 में नशा कारोबारियों की संपत्ति को जब्त करने की शुरूआत आसान नहीं थी। ये अलग बात है कि मौजूदा में आरोपियों की संपत्तियां जब्त करने का सिलसिला नियमित हो चुका है।

एक बार करीब अढ़ाई साल पहले मीडिया के सवाल पर बिन्नी मिन्हास ने कहा था कि खुफिया नेटवर्क को विकसित करने के अलावा नशेडियो पर पैनी नजर ही नशे के कारोबार की कमर तोड़ सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...