नशेड़ी रिश्तेदारों ने उजाड़ दिए दो परिवार, 10 मिनट तक ताबड़तोड़ गोलियों से मचाया तांडव

--Advertisement--

Image

हिमखबर – संपादक सूरज विश्वकर्मा
चित्रकूट जिले के अतरसुई गांव में द्वारचार के दौरान हर्ष फायरिंग में दूल्हे के दादा और बहनोई की मौत हो गई। दूल्हे के एक चाचा और एक पड़ोसी घायल हैं। घटना के बाद दूल्हा समेत अन्य बराती भाग गए। पुलिस ने दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दूसरे आरोपी हिस्ट्रीशीटर को तलाश रही है।

नशेड़ी रिश्तेदारों ने उजाड़ दिए दो परिवार

चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र के अतरसुई गांव में द्वारचार के दौरान नशेड़ी रिश्तेदारों ने हर्ष फायरिंग में दो परिवार उजाड़ दिए। इसमें दूल्हे के दादा और बहनोई की मौत हो गई। वहीं, दूल्हे के चाचा और पड़ोसी घायल हैं।

हर्ष फायरिंग मामले के मुख्य आरोपी बबली व महेश रिश्तेदार के साथ ही दोस्त भी हैं। बबली दूल्हे का चाचा है, जबकि महेश दूल्हे का फूफा है। बताया गया कि शादी के समय दोनों ने जनवासे में साथ में बैठकर जमकर शराब पी थी। इसके बाद द्वारचार के समय भी आसपास ही बैठे थे और जवाबी फायरिंग करने लगे।

नामजद महेश यादव के बारे में बताया जाता है कि पहले भी कई मौकों पर बेवजह गोली चला चुका है। उसके पास दोनाली बंदूक का लाइसेंस है। चुनाव के समय सभी असलहे थाने में जमा थे लेकिन अब चुनाव अधिसूचना समाप्त होते ही सभी लोग अपने असलहे घर ले आए हैं।
बताया जाता है कि  प्रतिस्पर्धा में करीब 10 मिनट तक ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। परिजनों ने कई बार दोनों को समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन नशे में धुत दोनों कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। असलहों में कारतूस लोड करते समय ही दो लोगों को गोली लग गई। कारतूसों के छर्रे दो अन्य बरातियों को लगे।

3 of 8

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रामकरन के चेहरे के पास लगी गोली आर पार कर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके विपरीत रामलखन को कंधे के नीचे गोली लगी। इसकी अस्पताल में मौत हुई। अन्य के हाथ व पेट में छर्रे लगे हैं।


हर्ष फायरिंग जान गंवाने वाला रामलखन पेशे से किसान था। उसकी पत्नी रानी देवी ने बताया कि उसके तीन पुत्र एक पुत्री है। इसी प्रकार जान गंवाने वाला दूल्हे का जीजा रामकरन का परिवार भी कृषि पर आश्रित है।

उसकी पत्नी ज्ञानू ने बताया कि उसके दो पुत्र हैं। इस घटना के बाद इन दोनों परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। सदर विधायक सपा के अनिल प्रधान और समाजसेवी रज्जब अली ने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...