नशा विरोधी जागरुकता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे राज्यपाल

--Advertisement--

हमीरपुर 04 फरवरी – हिमखबर डेस्क

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बुधवार को तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर, जिला प्रशासन और गौतम ग्रुप ऑफ कालेज हमीरपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे नशा विरोधी जागरुकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

गौतम ग्रुप ऑफ कालेज के ओपन एयर थियेटर में सुबह 11ः30 बजे आरंभ होने वाले इस कार्यक्रम से पहले राज्यपाल सुबह 10ः30 बजे सर्किट हाउस परिसर से एक जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस जागरुकता रैली में विभिन्न स्कूलों और कालेजों के विद्यार्थी भाग लेंगे। इस रैली के गौतम ग्रुप ऑफ कालेज के परिसर में पहुंचने के बाद मुख्य कार्यक्रम आरंभ होगा।

इस कार्यक्रम में राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अन्य प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के कुलपति प्रोफेसर शशि कुमार धीमान करेंगे। जबकि, हिमाचल प्रदेश नशा निवारण बोर्ड के पूर्व संयोजक एवं सलाहकार ओम प्रकाश शर्मा और एसपी भगत सिंह ठाकुर मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों एवं अन्य प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेंगे।

राज्यपाल नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण करके विभिन्न सुविधाओं का जायजा भी लेंगे। दोपहर बाद वह शिमला रवाना हो जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...