नशा माफिया पर DSP शक्ति सिंह का शिकंजा, ददाहू में 16.15 ग्राम चिट्टे सहित एक काबू

--Advertisement--

Image

नाहन, 01 अक्तूबर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम लगातार नशा माफिया पर शिकंजा कस रही है। जगह-जगह नाका लगाकर व छापेमारी कर नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है। शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि ददाहू का रहने वाला एक व्यक्ति बाहरी राज्य से मारुति ऑल्टो कार में चिट्टा लेकर आ रहा है।

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एसआईयू टीम ने ददाहू-राजगढ़ रोड पर बेचड का बाग के समीप नाका लगाया। इस दौरान एक ऑल्टो मारुति कार (HP18B-4152) को तलाशी के लिए रोका गया। कार की तलाशी ली गई तो 16.15 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
आरोपी की पहचान महेश कुमार गोयल उर्फ़ गोपाला निवासी ददाहू जिला सिरमौर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी चिट्टा कहां से लाया था और इसे कहां बेचने वाला था।
उधर, SIU टीम के कप्तान व डीएसपी शक्ति सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गाड़ी को सीज कर लिया गया है। पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में नशे के कारोबार से जुड़े लोगों को नहीं बख्शा जाएगा।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले नाहन शहर के एक नशा तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से पुलिस को 33 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...