नशा माफिया पर पुलिस की एक और सर्जिकल स्ट्राइक, 153.16 ग्राम हेरोइन व 1 लाख 33 हजार 700 रूपए की नगदी बरामद

--Advertisement--

नशा माफिया पर पुलिस की एक और सर्जिकल स्ट्राइक, 153.16 ग्राम हेरोइन व 1 लाख 33 हजार 700 रूपए की नगदी बरामद

डमटाल – शर्मा

नशों की कालाबाजारी खिलाफ पुलिस जिला नूरपुर द्वारा छेड़े विशेष अभियान में पुलिस को रविवार को बहुत बड़ी कामयाबी मिली है।

पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न ने बताया रविवार को भदरोया में गुप्त सूचना के आधार पर नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही अमल में लाई गई है।

जिसमें चंचल निवासी प्रेमनगर रोड हरदो छन्नी, तहसील व जिला गुरदासपुर( पंजाब), सचिन उर्फ सौरव निवासी गांव व डाकघर छन्नी, तहसील इन्दौरा व रज्जी पुत्री निवासी गांव व डाकघर छन्नी तहसील इन्दौरा के कब्जे से गाड़ी नंबर ( पीवी35एस- 8884) से 153.16 ग्राम हेरोइन व 1,33,700 रूपये की नगदी बरामद की ।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ अभियोग अधीन धारा 21,29-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर रही है।

रज्जी इससे पहले भी नशा के कारोबार में संलिप्त रह चुकी है। इसके खिलाफ पुलिस थाना डमटाल में 1 व पंजाब के नंगलभूर थाना में 2 अभियोग एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत पंजीकृत हैं ।

उपरोक्त तीनों आरोपी पिछले कुछ समय से भदरोया व छन्नी इलाके में बाहरी राज्यों से नशा लाकर नशे का अवैध कारोबार कर रहे थे तथा रविवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 52 लीटर दूध देने वाली ‘गाय’ और डेढ़ क्विंटल वजनी ‘बकरा’

हिमखबर डेस्क  राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेले में इस बार...

ट्रक पर तिरपाल डालते समय करंट की चपेट में आया शख्स, मौके पर मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नाहन के...

नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, सबूत मिटाने की साजिश; दोस्तों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बरोटीवाला क्षेत्र में सड़क किनारे...

तलवारें लेकर घर में घुसे 15 हमलावर, औरतों को भी नहीं बख्शा, खिड़कियां-गाड़ियां सब चकनाचूर

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के औद्योगिक शहर पांवटा साहिब का देवी...