नशामुक्त समाज के लिए सभी के प्रयास जरूरी : राकेश पठानिया

--Advertisement--

Image

नूरपुर 25 मार्च: देवांश राजपूत

यूथ ऑफ नूरपुर अंगेस्ट ड्रग्स संस्था द्वारा शुक्रवार को नशे के खिलाफ एक मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। स्थानीय राजकीय आर्य कॉलेज के प्रांगण में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें वन,युवा सेवाएं एंव खेल मंत्री राकेश पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि समाज में नशे का बढ़ता प्रचलन सबके लिए गंभीर चिंता का विषय है तथा इस कुरीति को समाज से दूर भगाने के लिए सभी के सामूहिक प्रयासों की जरूरत है तभी नशामुक्त समाज की कल्पना की जा सकती है। उन्होंने यूथ ऑफ नूरपुर अंगेस्ट ड्रग्स संस्था के अध्यक्ष रवि मेहरा व अन्य पदाधिकारियों का नशे के खिलाफ मुहिम चलाने के लिए प्रशंसा की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज में नशे का बढ़ता प्रभाव चिंता का विषय है और प्रदेश सरकार नशे को जड़ से मिटाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नशे को रोकने के लिए गंभीरता से प्रयासरत है और जन सहयोग से नशे का खात्मा करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नशे की चपेट में आ चुके लोगों को इस बुरी आदत से बचाने के लिए नशा निवारण केंद्रों को मजबूत कर पर्याप्त सुविधाएं देने को प्रयासरत है।

प्रदेश सरकार युवाओं को खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने को प्रयासरत है और जिम आदि की व्यवस्था कर रही है। उन्होंने कहा कि नूरपुर में भव्य व आधुनिक स्टेडियम बन रहा है जिसका निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा। पठानिया ने कहा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नूरपुर कॉलेज के नए भवन का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है और इसे निर्धारित समय अवधि में पूरा किया जाएगा।

इससे पहले कॉलेज के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और नशे के खात्मे के लिए एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ।

नशे के खिलाफ आयोजित मैराथन तथा भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद ईनाम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर यूथ ऑफ नूरपुर अंगेस्ट ड्रग्स संस्था के पदाधिकारियों ने वन मंत्री को शाल व टोपी पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

ये रहे मोजुद

इस अवसर पर एसडीएम अनिल भारद्वाज,डीएसपी सुरेंद्र शर्मा,तहसीलदार सुरभि नेगी, नगर परिषद नूरपुर के अध्यक्ष अशोक शर्मा”शिब्बू”, उपाध्यक्ष रजनी महाजन,राजकीय आर्य कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ अरुणा शर्मा, यूथ ऑफ नूरपुर अंगेस्ट ड्रग्स संस्था के अध्यक्ष रवि मेहरा ,चेयरमैन मनदीप महाजन,वाइस चेयरमैन पंचम पूरी, नूरपुर स्पोर्स्ट्स क्लब  के चेयरमैन भवानी पठानिया,अध्यक्ष अंकित सूरी,ब्लड डोनर्स क्लब नूरपुर के अध्यक्ष राजीव पठानिया,जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता अमित डोगरा,सहायक अभियंता देवेंद्र राणा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...