नवरात्रों में शक्तिपीठ मंदिर प्रातः चार बजे से रात्रि दस बजे तक खुले रहेंगे: डीसी

--Advertisement--

Image

श्रद्वालुओं को कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना करनी होगी सुनिश्चित: डीसी  

धर्मशाला, 06 अक्तूबर- राजीव जस्वाल

शरद  नवरात्रों के दौरान शक्तिपीठ मंदिर प्रातः चार बजे से रात्रि दस बजे तक दर्शनों के लिए खुले रहेंगे। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने बताया कि मंदिरों में श्रद्वालुओं को कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना सुनिश्चित करना जरूरी है इसके साथ ही संबंधित उपमंडलाधिकारियों तथा उप पुलिस अधीक्षकों को श्रद्वालुओं की थर्मल स्कैनिंग के लिए भी उचित कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि आरती के समय मंदिर में श्रद्वालुओं को प्रवेश वर्जित रहेगा। मंदिर में भजन, कीर्तन, जागरण पर पूर्णतय रोक रहेगी। उन्होंने बताया कि हवन इत्यादि के लिए सामाजिक दूरी के साथ साथ कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना सुनिश्चित करना जरूरी होगा इसके साथ ही हवन में सम्मलित होने वाले श्रद्वालुओं को कोविड वैक्सीन की डबल डोज का प्रमाण पत्र देना जरूरी होगा।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि शारदीय नवरात्रों के दौरान मंदिर परिसर में मेडिकल हेल्प डेस्क भी स्थापित किया जाएगा ताकि कोविड प्रोटोकॉल के साथ साथ श्रद्वालुओं के लिए उपचार की सुविधा दी जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...