नयनादेवी विधानसभा सीट से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी दौलतराम शर्मा का वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप

--Advertisement--

Image

स्वारघाट – सुभाष चंदेल

नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के एक बड़े भाजपा नेता पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उनकी उपेक्षा करने का बड़ा आरोप लगाया है।

रविवार देर शाम स्वारघाट में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा के इन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में नयनादेवी विधानसभा सीट से पूर्व में रहे भाजपा प्रत्याशी एवंम “बार काउंसिल ऑफ इंडिया बिलासपुर के प्रधान दौलत राम शर्मा, परिवहन मजदूर संघ हिमाचल के पूर्व में रहे प्रदेशाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर व जिला परिषद बिलासपुर के पूर्व में चेयरमैन रहे कुलदीप सिंह ठाकुर ने कहा है कि नयनादेवी के सारे विधानसभा क्षेत्र के अंदर भाजपा के पुराने व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को यहां के नेता द्वारा नज़रंदाज़ किया जा रहा है.

हालांकि प्रदेश सरकार ने उक्त नेता को एक बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा है ताकि उन्हें जनता के साथ-साथ कार्यकर्ताओं से भी बेहतर तालमेल बिठाया जाये, लेकिन बाबजूद इसके भी भाजपा के कार्यकर्ताओं की कोई भी पूछ नहीं हो रही है।

इन वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि ये बढ़ती नाराजगी कुछ माह बाद हिमांचल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा के लिये बहुत महंगी साबित हो सकती है।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया बिलासपुर के प्रधान व नयनादेवी क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्त्ता एवमं पूर्व भाजपा प्रत्याशी ने बताया कि उन्होंने 1982 में नयनादेवी विधानसभा से चुनाव लड़ा था।

इन्होंने बताया कि उस समय लोगों में भाजपा का कोई बड़ा प्रभाव नहीं हुआ करता था। हालांकि उस समय वे बहुत कम अंतर से केवल मात्र लगभग ढाई सौ कुछ मतों से पराजित हो गये थे। उसके बाद से लेकर आज दिन तक उन्होंने भाजपा की मां की तरह तन मन धन से सेवा की है। और कभी टिकट की मांग नहीं की है।

उन्होंने कहा कि लोग फिर से उन्हें दौलत राम शर्मा को नयनादेवी विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़ने का जोर डाल रहे हैं। ताकि फिर से नयनादेवी विधानसभा की सीट पर भाजपा भगवा फहरा सके।

इन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा की तेज लहर के बाबजूद भी पार्टी ने नयनादेवी सीट गंवा दी थी। इसलिये अब भाजपा को फिर से एक जिताऊ प्रत्याशी की तलाश करनी लाज़मी बनती है ताकि भाजपा का रुतबा नयनादेवी विधानसभा सीट से फिर से बरकरार रहा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...