नड्डा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया, बोले- जल्द बहाल करें मंडी-कुल्लू एनएच

--Advertisement--

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे को जल्द बहाल करें ताकि पर्यटकों और जनता को परेशानी न हो।

कुल्लू – अजय सूर्या

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को कुल्लू और मंडी जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से राहत कार्यो को लेकर फीडबैक लिया।

एनएचएआई शिमला क्षेत्रीय अधिकारी अब्दुल बासित और एनएचएआई परियोजना निदेशक मंडी वरूण चारी ने बाढ़ के कारण मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे को हुए नुकसान की स्थिति के बारे में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पूरी जानकारी दी।

वरुण चारी ने कहा कि 4 मील के पास मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे को बहाल करने में समय लग रहा है, लेकिन इसे जल्द बहाल करने के लिए कार्य प्रगति पर है।

इसके अलावा बाकी सभी जगह यातायात बहाल कर दिया गया है, वाहन चलाने योग्य सड़कें खोल दी गई हैं। नड्डा ने कहा कि मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे को जल्द बहाल करें ताकि पर्यटकों और जनता को परेशानी न हो।

अफसरों ने बताया कि नेरचौक से मनाली तक 120 मशीनरी तैनात की गई हैं ताकि सड़क बाधित न हो। 6 मील के पास 8 से 10 मशीनरी तैनात की गई हैं।

केंद्रीय सूचना एंव प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी इस मौके पर मौजूद रहे।

बजौरा-कांडी-कटौला मार्ग पर अब समयसारिणी के अनुसार चलेंगे वाहन

मंडी-कुल्लू एनएच के बंद होने के बाद वैकल्पिक मार्ग से वाहनों को निकाला जा रहा है। बजौरा-कांडी-कटौला मार्ग पर एकतरफा यातायात बहाल किया गया है। मार्ग पर अब वाहनों का बहुत अधिक दबाव होने के कारण जाम लग रहा है।

ऐसे में अब यातायात को लेकर पुलिस ने समय सारिणी जारी की है। इससे मुख्य मार्ग के बहाल होने तक इसी व्यवस्था के तहत वाहनों की आवाजाही होगाी।

रोजाना सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक बजौरा से कांडी-कटौला मंडी की तरफ के वाहनों को भेजा जाएगा। 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक कांडी-कटौला से बजौरा कुल्लू की तरफ वाहनों को छोड़ा जाएगा।

उसके बाद दोबारा दोपहर 1:00 से 3:00 बजे तक बजौरा से कांडी-कटौला की तरफ और दोपहर बाद 3:00 से 5:00 बजे तक कांडी-कटौला से बजौरा की तरफ वाहनों को निकाला जाएगा।

इस दौरान केवल डीजल-पेट्रोल और एलपीजी गैस की आपूर्ति करने वाले वाहनों को छोड़कर अन्य भारी वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकेगी। अवहेलना करने पर नियमानुसार कार्रवाई भी होगी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी सागर चंद्र ने कहा कि कुल्लू की तरफ फंसे लोगों को वाया कमांद कटौला सड़क मार्ग से निकाला जा रहा है। मगर पर्यटक वाहनों की भारी संख्या के चलते घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है। इसलिए कांडी-कटौला और बजौरा के बीच एक समय में एकतरफा यातायात बहाली के लिए समय सारणी तैयार की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...