नगर पालिकाओं तथा नगर पंचायतों को वार्डों में विभाजित करने के प्रस्तावों के प्रकाशन की सूचना जारी,

--Advertisement--

नगर पालिकाओं तथा नगर पंचायतों को वार्डों में विभाजित करने के प्रस्तावों के प्रकाशन की सूचना जारी।

चम्बा – भूषण गुरूंग 

जिला चंबा में नगर पालिकाओं तथा नगर पंचायतों को वार्डों में विभाजित करने तथा प्रत्येक वार्ड की सीमा निर्धारित करने के प्रस्तावों के प्रकाशन की सूचना जारी कर दी गई है।

उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने इस संबंध में सूचना जारी करते हुए बताया कि नगर परिषद चंबा व डलहौजी तथा नगर पंचायत बनीखेत व चुवाड़ी को वार्डों में विभाजित करने तथा प्रत्येक वार्ड की सीमा निर्धारित करने के प्रस्ताव 9 जून 2025 तक कार्यालय अवधि के दौरान उपायुक्त कार्यालय चंबा तथा संबंधित नगर परिषदों/नगर पंचायतों (नगर परिषद चंबा व डलहौजी तथा नगर पंचायत बनीखेत व चुवाड़ी) के कार्यालयों में निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगे।

उन्होंने कहा कि यदि किसी निवासी को इन प्रस्तावों के संबंध में इसमें निहित किसी भी बात के विरुद्ध कोई आपत्ति या सुझाव है तो वह उसे इस सूचना के प्रकाशन की तिथि से सात दिनों के भीतर प्रपत्र-2 में उपायुक्त चंबा को भेज सकता है तथा निर्धारित अवधि के भीतर यदि कोई आपत्ति या सुझाव प्राप्त होता है तो उस पर प्रस्ताव को अंतिम रूप देने से पहले विचार किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

CM सुक्खू ने मनाया 62वां जन्मदिन, काटा 62 किलो का केक; ड्रोन से हुई पुष्प वर्षा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

हिमाचल की महिलाओं को ₹1500 के लिए करना होगा यह काम, नए नियम हुए लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार की इन्दिरा गांधी प्यारी बहना...

हिमाचल में 52 लीटर दूध देने वाली ‘गाय’ और डेढ़ क्विंटल वजनी ‘बकरा’

हिमखबर डेस्क  राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेले में इस बार...

ट्रक पर तिरपाल डालते समय करंट की चपेट में आया शख्स, मौके पर मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नाहन के...