नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष तरसेम चौधरी ने ग्रहण की शपथ

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

उपमंडलाधिकारी नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल ने गत सांय नालागढ़ उपमण्डल के बद्दी में उपयुक्त अधिनियम के तहत नगर परिषद बद्दी के नव निर्वाचित अध्यक्ष तरसेम चौधरी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व तथा नगर नियोजन) एवं दून के विधायक राम कुमार चौधरी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

राम कुमार चौधरी ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र बद्दी को स्वच्छ बनाने के लिए सभी एकजुट होकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि नव निर्वाचित अध्यक्ष के साथ अब बद्दी क्षेत्र में सफाई अभियान को गति मिलेगी और नगर परिषद बद्दी द्वारा जनहित के कार्यों को प्रमुखता से किया जाएगा।

मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि क्षेत्र के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष तरसेम चौधरी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु तथा मुख्य संसदीय राम कुमार चैधरी व सभी पार्षदों का आभार व्यक्त किया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस समिति के उप कोषाध्यक्ष एवं नगर परिषद बद्दी के पूर्व अध्यक्ष मदन चैधरी, पूर्व नप अध्यक्ष जस्सी राम, पार्षद सुरजीत चैधरी, मोहन लाल, अजमेर कौर, मनोनीत पार्षद राहुल बंसल, कुलदीप सिंह, रमन कौशल, बीडीसी राम रत्न चैधरी, अच्छर पाल कौशल, संजीव कुमार संजू, संजीव कौशल, दया राम रेंजर, भाग सिंह चैधरी, आईटी सेल के अध्यक्ष वरुण कालिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...