शाहपुर – कोहली
नगर पंचायत शाहपुर ने मंगलवार को सड़क पर अतिक्रमण कर रहे रेहड़ी _फड़ी लगा वालो को वहां से हटा कर पैदल चलने वाले लोगों के लिए रास्ते को साफ किया वहीं सड़क तक दुकान लगा बैठे दुकानदारो का सामान हटवाया।
नगर पंचायत सचिव प्रदीप दीक्षित ने बताया कि नगर पंचायत शहरी क्षेत्र मुख्य बाजार रेहलु चौक से लेकर बंदल खड्ड तक सड़क भूमि एवं सार्वजनिक रास्ते मे दुकानदारों के द्वारा रखा सामान एवं रेहड़ी-फड़ी वालों को हटाया गया।
इस क्षेत्र से कुल 18-20 रेहड़ी फड़ी वालों को हटाकर रास्ता क्लियर करवाया गया, ताकि आमजन को आने-जाने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा की अब बुधवार से पुलिस विभाग से मिलकर कार्यवाही की जायेगी यदि कोई अतिक्रमण करता पाया गया तो मौका पर उसका सामान भी जब्त किया जायेगा ।

